एक पेड़ ने बचा लीं 70 जिंदगियां, वरना 150 फीट गहरी खाई में गिर जाती बस

सूरत (अहमदाबाद). मामला सूरत के पास सापूतारा की है। यहां 70 यात्रियों से भरी एक बस सिर्फ एक पेड़ की वजह से 150 फीट गहरी खाई में गिरने से बच गई। बस सूरत से शिरडी जा रही थी। इसमें सभी श्रद्धालु थे, जो साईं बाबा के दर्शन के लिए जा रहे थे। रविवार तड़के 6:30 बस यूटर्न ले रही थी। ड्राइवर से ब्रेक नहीं लगा और बस सड़क से बाहर हो गई। पीछे एक पेड़ था, जिसने बस को लुढ़कने से बचा लिया।

जानकारी के अनुसार सूरत के सहारा दरवाजा इलाके में रहने वाले बुधाभाई राठौड़ के पौत्र विजय राठौड़ का मुंडन कराने राठौड़ परिवार के लोग और रिश्तेदार रविवार को श्रीजी ट्रेवल्स की बस से शिरडी जा रहे थे। सुबह 6 बजे मालेगांव घाट मार्ग पर यूटर्न लेते समय यह घटना हुई। 

यात्री ने कहा- ऊपर वाले ने बचा लिया : अगर पेड़ नहीं होता तो बस 200 फीट गहरी खाईं में गिर गई होती। बस में बैठे एक यात्री जयेशभाई राठौड़ ने बताया कि हम जिंदा नहीं बचते। वृक्ष से लोगों की जान बच गई। जीवन में वृक्ष का कितना महत्व है आज यह साबित हो गया। अब हम भी पौधे लगाएंगे और उसकी देखरेख करेंगे। सापूतारा में "एक पेड़, एक जीवन' कहावत चरितार्थ हो गई।

Leave a Reply