एक सप्ताह से लगातार बारिश के चलते दक्षिण गुजरात के कई बांध छलके

अहमदाबाद | दक्षिण गुजरात समेत राज्यभर में सर्वत्र बारिश हो रही है| पिछले एक सप्ताह से दक्षिण गुजरात में लगातार हो रही बारिश के चलते ज्यादातर बांध छलकने लगे हैं| महाराष्ट्र के हथनूर और प्रकाशा डेम से पानी छोड़े जाने से उकाई डेम छलकने लगा है| प्रकाशा डेम का जलस्तर 106.30 मीटर पहुंचने पर उसके 27 दरवाजा खोलकर 2.16 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है| वहीं हथनूर डेम से 78000 क्यूसेक पानी छोडा जा रहा है| जिससे उकाई डेम में 86725 क्यूसेक पानी की आय हो रही है और 600 क्यूसेक पानी डेम से छोड़ा जा रहा| उकाई मौजूदा जलस्तर 285.32 फूट पर पहुंच गया है| उकाई डेम का जलस्तर बढ़ने से स्थानयी लोगों समेत किसानों को बड़ी राहत मिली है| दक्षिण गुजरात स्थित डांग जिले का जूज डेम का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है| डेम के ऑवरफ्लो होने की संभावना को देखते हुए निचले इलाकों के 11 गांवों को अलर्ट कर दिया गया है| सूरत के उमरा गांव स्थित मधर इंडिया डेम ऑवरफ्लो हो गया है और अंबिका नदी का जलस्तर बढ़ गया है| मधर इंडिया बांध जारी मौसम में दूसरी बार ऑवरफ्लो हुआ है| सूरत की महुवा तहसील और ऊपरी हिस्सों में भारी बारिश होने से ओलण नदी उफान पर है| संग्रामपुरा से माचीसादडा जोड़ता लो लेवल ब्रिज पानी में डूब गया है| नवसारी जिले में मेघा की धुआंधार बेटिंग के चलते बिलिमोरा और गणदेवी को जलापूर्ति करनेवाला देवधा डेम ऑवरफ्लो हो गया है| देवधा डेम में लगातार पानी की आय से लोगों में खुशी छा गई है| नवसारी जिले की नदियों में बाढ़ से हालात हैं| ऊपरी हिस्सों में भारी बारिश के कारण वेगडिया नदी के पुल के पानी में डूबने से जनजीवन पर प्रतिकूल असर हुआ है|  वलसाड जिले में लगातार बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं| कपराडा के रोडियार गांव के निकट से गुजरती कोलक नदी ऊफान मार रही है| कोलक नदी का पानी के पुल पर से बह रहा है, जिसकी वजह से कई गांवों का संपर्क टूट गया है| वलसाड जिले के धरमपुर में 12 ईंच से अधिक मूशलाधार बारिश से सर्वत्र पानी पानी हो गया है और इसी वजह से वागलधरा गांव के निकट खरेरा नदी ने रौद्र स्वरूप धारण कर लिया है| खरेरा नदी का पानी पुल पर बहने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं| डांग जिले में लगातार बारिश से मुश्किलें बढ़ रही हैं| लगातार बारिश होने के कारण 17 कोजवे पानी में डूब गए हैं और लोग जान की बाजी लगाकर इसे पार करने को मजबूर हैं| 17 कोजवे के पानी में डूबने से 30 जितने गांवों का संपर्क टूट गया है| पिछले 24 घंटों में डांग जिले में मूशलाधार बारिश हो रही है और सबसे ज्यादा वघई में दर्ज हुई है| वघई में 8 ईंच, सापुतारा 6.78 ईंच, आहवा में 5 ईंच और सुबीर में 3.50 ईंच बारिश हुई है|

Leave a Reply