एक हफ्ते में षुरू हों प्रधानमंत्री आवास योजना के रूके मकानों का काम-कलेक्टर श्रीमती कौशल 

कोरबा । जिले के कोरबा नगर निगम सहित सभी नगर पालिका परिशदों और नगर पंचायत क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत मकानों को बनाने की धीमी गति पर और कई मकानों का काम अभी तक षुरू नहीं होने पर कलेक्टर श्रीमती किरण कौषल ने अधिकारियों के प्रति गहरी नाराजगी व्यक्त की है। श्रीमती कौषल ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सभी नगरीय निकायों के अधिकारियों की बैठक लेकर नगरीय क्षेत्रों में संचालित षासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने अगले एक सप्ताह में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नगरीय क्षेत्रों में स्वीकृत सभी मकानों का काम षुरू करने के निर्देष अधिकारियों को दिए। बैठक में निगम आयुक्त श्री राहूल देव, अपर कलेक्टर श्रीमती प्रियंका महोबिया, अपर आयुक्त श्री अषोक षर्मा, कटघोरा के अनुविभागीय राजस्व अधिकारी श्री देवेन्द्र प्रधान सहित नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी मौजूद रहे। 
नगरीय निकायों और राजस्व विभाग के अधिकारियों का संयुक्त सर्वे होगा, पात्रता आधार पर षुरू होगा आवास निर्माण का काम- बैठक में अधिकांष नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनाने के लिए पूर्व में चिन्हांकित जमीन पात्रता अनुसार उपयुक्त नहीं होने के कारण आवासों का निर्माण लंबित है। अधिकारियों ने बताया कि कहीं आबादी पट्टे के नवीनीकरण, कहीं षासकीय भूमि की अनुपलब्धता, कहीं नामांतरण, बंटवारा विवाद प्रकरणों के कारण आवास निर्माण में देरी हो रही है। कलेक्टर श्रीमती किरण कौषल ने इस पर अधिकारियों के प्रति गहरी नाराजगी व्यक्त की और संबंधित नगरीय क्षेत्र के राजस्व विभाग के अधिकारियों तथा नगरीय निकायों के अधिकारियों द्वारा संयुक्त निरीक्षण सर्वे कर कार्यवाही के निर्देष दिए। कलेक्टर ने कहा कि ऐसे सभी प्रकरणों में राजस्व विभाग और नगरीय निकाय के अधिकारी व्यापक सर्वे कर समस्याओं का निराकरण करें और अगले पांच दिनों में सभी पात्र पाए गये प्रकरणों के लिए पात्रता प्रमाण पत्र जारी कर मकान बनाने का काम षुरू किया जाये। श्रीमती कौषल ने यह भी निर्देषित किया कि जिन प्रकरणों में किसी भी परिस्थिति में योजना के क्रियान्वयन के दिषा निर्देषों का पालन नहीं हो सकता हो, ऐसे सभी प्रकरणों को तत्काल निरस्त किया जाये।  
घरों में नल कनेक्षन लगाने में लायें तेजी- बैठक में कलेक्टर श्रीमती कौषल ने नगरीय क्षेत्रों में लोगों को पेयजल आपूर्ति के लिए निर्माणाधीन एवं पूर्ण जल आवर्धन योजनाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने नगरीय क्षेत्रों में लोगों के घरों में पीने का साफ पानी पहुंचाने के लिए नल कनेक्षन लगाने के काम में तेजी लाने के निर्देष दिए। कलेक्टर ने कहा कि लोगों के घरों में नल कनेक्षन लगाने का काम करने वाले कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जाये। उन्होंने नल कनेक्षन के साथ ही उपयोग किये जाने वाले पानी का हिसाब रखने के लिए वाटर मीटर भी अनिवार्यत: लगाने के निर्देष अधिकारियों को दिए। 
एसआरएलएम सेंटरों का हो व्यवस्थित रख-रखाव, तत्काल सफाई कराने के कलेक्टर ने दिए निर्देष- बैठक में कलेक्टर श्रीमती किरण कौषल ने घरों से इकट्ठा किये गये कचरे को एक जगह रखने वाले एसआरएलएम सेंटरों के व्यवस्थित रख-रखाव के निर्देष अधिकारियों को दिये। उन्होंने इन सेंटरों में आने वाले कचरे की छटाई कर रिसाईकिल योग्य प्लास्टिक कचरे को उपयुक्त संस्था को बेचने के साथ अन्य कचरे से कम्पोस्ट खाद बनाने के निर्देष अधिकारियों को दिए। उन्होंने प्लास्टिक के कचरे के निपटान के लिए सीमेंट फैक्टरियों के अलावा जिले की अन्य सार्वजनिक उपक्रमों की औद्योगिक संस्थाओं से भी विचार-विमर्ष करने के निर्देष अधिकारियों को दिए। उन्होंने नगरीय क्षेत्रों के अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर ऐसे सभी एसआरएलएम सेंटरों का निरीक्षण कर उन्हें अच्छी तरह से साफ कराकर व्यवस्थित करने के निर्देष दिए। कलेक्टर ने कचरा इकट्ठा करने में उपयोग होने वाले रिक्षों की भी मरम्मत कराने के निर्देष दिए। श्रीमती कौषल ने स्वच्छता के प्रति जन जागरूकता के लिए घर-घर कचरा एकत्रित करने जाने वाली गाड़ियों में पेरणादायक और मनोरंजक गीत-गानों से प्रचार-प्रसार करने के भी निर्देष अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता अभियान में जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ स्कूल-कालेज के विद्यार्थियो, एनसीसी, एनएसएस एवं स्काउट गाईड के कैडेटों, गृह निर्माण समितियों और कालोनी के सोयायटियों के साथ-साथ सार्वजनिक उपक्रम की सभी संस्थाओं की भी सहभागिता सुनिष्चित करने के निर्देष अधिकारियों को दिए। 

Leave a Reply