एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या करने वाला गिरफ्तार, बताई ये अजीब वजह

नई दिल्ली केरल में इडुक्की जिले के थोडुपुझा में एक ही परिवार के चार लोगों की नृशंस हत्या करने के आरोपी शख्स को केरल पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो सनसनीखेज खुलासा हुआ। पुलिस के अनुसार हत्यारोपी की पहचान अनीश के रूप में हुई है जो केरल के ही एडिमली का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी को नेड़ीअमंगलम से उसके दोस्त के घर से गिरफ्तार किया।
पुलिस को खुफिया सूत्रों से सूचना मिली थी कि अनीश अपने दोस्त के घर ठहरा हुआ है। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो वह अपने दोस्त के घर मौजूद था। यह गिरफ्तारी तब संभव हुई है जब पुलिस ने लिबीस ने नाम के शख्स को गिरफ्तार किया। लिबीस पर आरोप था कि 4 लोगों की हत्या में लिबीस ने अनीस की मदद की थी।
मंत्र-मंत्र की शक्ति चोरी करने शक में की हत्या-
पुलिस ने जब अनीश और उसके दोस्त लिबीस से सख्ती से पूछताछ की तो अनीस ने बताया कि वह कृष्णन का दोस्त था और कृष्णन उसे तंत्रमंत्र सिखाता था जिससे कि वह लोगों पर जादू कर सके। अनीस अपना कृष्णन से अलग होकर जादू टोने का काम करना चाहता था। लेकिन जब वह मंत्रों का प्रयोग काम नहीं करते तो उसे शक हुआ कि कृष्णन ने उसकी जादू करने शक्ति छीन ली है इसी कारण उसके मंत्रों का असर नहीं हो रहा। इसिलए वह अब कृष्णन को निपटाना चाहता था कि जिससे कि उसका जादू चल सके। आरोपियों ने कृष्णन और उसके परिवार की हत्या की और घर में रखे जेवरात चुरा लिए। इसके बाद हत्या के अगले दिन बाजार से दस्ताने खरीद के लाए जिससे कि शवों को ठिकाने लगाया जा सके। बताया जा रहा है कि कृष्णन के पास ताड़पत्र की एक किताब थी जिसमें तंत्र मंत्र लिखे थे। अनीश इस किताब को भी पाना चाहता था।
