एजेएल पंचकुला जमीन मामले में ईडी ने दायर की चार्जशीट

प्रवर्तन निदेशालय ने सोमवार को कांग्रेस प्रमोटिड एसोसिएटिड जर्नल्स लिमिटिड (एजेएल) को पंचकुला भूमि आवंटन मामले में अपनी पहली चार्जशीट दायर कर दी। इसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा और हरियाण के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नाम भी शमिल हैं।
अभियोजन पक्ष की ओर से चंडीगढ़ के पास पंचकुला में बनी धनशोधन रोकथाम अधिनियम संबंधी विशेष अदालत के समक्ष शिकायत दायर की गई थी।

यह मामला कथित तौर पर 1992 में तत्कालीन हुड्डा सरकार के एजेएल को पंचकुल के सेक्टर छह में प्लाट संख्या सी-17 के आवंटन मे बरती गईं अनियमितताएं और धनशोधन के आरोप का है। एजेएल पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं सहित गांधी परिवार का नियंत्रण है।

यह समूह नेशनल हेराल्ड अखबार का प्रकाशन करता है। निदेशालय  64.93 करोड़ रुपये की अनुमानित कीमत वाले इस प्लॉट को पहले ही अटैच कर चुका है। एजेंसी ने इस मामले में यह पहला आरोप पत्र दायर किया है। वोरा राज्यसभा के सदस्य भी हैं।

 

Leave a Reply