एयरलाइन कर्मचारियों के लिए COVID-19 टीकाकरण अनिवार्य

नई दिल्ली। यूनाइटेड एयरलाइंस ने मंगलवार को कहा कि लगभग 600 अमेरिकी कर्मचारियों को एयरलाइन की टीकाकरण नीति का पालन न करने के बाद बर्खास्तगी का सामना करना पड़ा। अगस्त की शुरुआत में कंपनी ने सभी घरेलू कर्मचारियों के लिए COVID-19 टीकाकरण अनिवार्य कर दिया था जिसके बाद सोमवार तक टीकाकरण के सर्टिफिकेट की जरूरत थी। एयरलाइन की योजना अगले कुछ वर्षों में लगभग 25,000 लोगों को काम पर रखने की है और सभी नए कर्मचारियों के लिए टीकाकरण रोजगार की शर्त होगी।
जिन्होंने टीका नहीं लगवाया, उन्हें निकाला
वह मंगलवार को 593 कर्मचारियों को बर्खास्त करने की प्रक्रिया शुरू करेगी, जिन्होंने टीकाकरण नहीं कराने का फैसला किया था। मुख्य कार्यकारी स्कॉट किर्बी और अध्यक्ष ब्रेट हार्ट ने कर्मचारियों को बताया कि यह एक अविश्वसनीय रूप से कठिन निर्णय था, लेकिन हमारी टीम को सुरक्षित रखना हमेशा हमारी पहली प्राथमिकता रही है। कंपनी के अधिकारियों ने कहा कि कर्मचारी औपचारिक समाप्ति बैठकों से पहले टीकाकरण करवाकर अपनी नौकरी बचा सकते हैं।

Leave a Reply