एसएमएस मेडिकल कॉलेज में खुलेंगे पांच नए डिपार्टमेंट

जयपुर । कैंसर के चलते मौत का इंतजार कर रहे मरीजों का दर्द अब कुछ कम हो सकेगा..प्रदेश के सबसे बड़े एसएमएस मेडिकल कॉलेज में आखिरी स्टेज के कैंसर मरीजों की पीड़ा को कम करने के लिए पेलियेटिव मेडिसिन डिपार्टमेंट खुलने जा रहा है इसके साथ ही चिकित्सकीय क्षेत्र में आ रहे बदलाव को देखते हुए कॉलेज में चार नए डिपार्टमेंट खोलने की दिशा में भी काम जोरशोर से शुरू किया गया है।
कैंसर को मौत के दूसरे नाम के रूप में जाना जाता है। देशभर में छह लाख से ज्यादा लोग हर साल असमय काल का ग्रास बन रहे है। 7 लाख नए कैंसर रोगी चिन्हित किए जा रहे है। इसमें अकेले राजस्थान में करीब 40 हजार मरीज सामने आ रहे है। लेकिन सबसे चिंता की बात ये है कि इनमें से अधिकांश मरीज वे होते है, जिन्हें एडवांस स्टेज पर कैंसर का पता चलता है। इन मरीजों के पास सिर्फ एक ही रास्ता बचता है और वो है दर्द के बीच मौत का इंतजार। मरीजों की इसी पीड़ा को समझते हुए एसएसएस मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डा सुधीर भण्डारी ने ऑकोलॉजी, ऑकोसर्जरी और रेडियोलॉजी के बाद मरीजों को पैनलेस गुड क्वालिटी लाइफ देने के लिए पेलियेटिव मेडिसिन डिपार्टमेंट खोलने का निर्णय किया है। कॉलेज में पांच नए डिपार्टमेंट खोलने के लिए एमसीआई की टीम जल्द ही निरीक्षण के लिए आएंगी। इसके बाद डिपोर्टमेंट खोलने की दिशा में काम धरातल पर शुरू होगा। इन सभी डिपार्टमेंटस के लिए दो-दो पीजी की सीट्स का भी प्रस्ताव है,जिसके चलते कुल दस पीजी सीट्स का इजाफा होगा। डिपार्टमेंटस में बतौर फेकल्टी विभिन्न विभागों के मौजूदा डॉक्टर्स को मौका दिया जाएगा, जरूरत पड़ी तो फिर भर्ती निकाली जाएगी कैंसर पीडित मरीज, बुजुर्ग, खिलाडियों की दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए एसएमएस मेडिकल कॉलेज में पांच नए डिपार्टमेंट खोलने की दिशा में काम चल रहा है। फिलहाल 33 डिपार्टमेंट कॉलेज में है, जो बढक़र 38 हो जाएंगे। नए डिपार्टमेंट में पेलियेटिव मेडिसिन सबसे खास रहेगा, जहां एडवांस स्टेज के कैंसर मरीजों को पेनलेस और गुड क्वालिटी की जिन्दगी जीने के लिए प्रयास मानसिक व शारीरिक रूप से तैयार किया जाएगा। 

Leave a Reply