ऑफ पीक ऑवर्स में बिजली लेने पर इंडस्ट्री को मिलेगी 10-20 फीसदी तक सस्ती, प्रदेश में 10 लाख इंडस्ट्री

बिजली निगम की ओर से अब टाइम ऑफ डे स्कीम लांच की जाएगी। जिसके जरिए इंडस्ट्री को ऑफ पीक ऑवर्स में बिजली 10 से 20 फीसदी सस्ती मिलेगी।
हरियाणा इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन की ओर से इसका प्रस्ताव बनाकर डिस्कॉम को भेज दियागया है। जल्द ही यह स्कीम लागू हो जाएगी। इस स्कीम के जरिए एचटी और एलटी से जुड़ी इंडस्ट्री को फायदा होगा। इंडस्ट्री पहले यह बताया जाएगा कि किस दिन किस समय पीक ऑवर्स रहेंगे और किस समय ऑफ पीक ऑवर्स रहेंगे। यानि किस समय लोड ज्यादा है और किस समय कम। जिस वक्त लोड कम होगा, इंडस्ट्री को सस्ती बिजली मिल जाएगी। इससे इंडस्ट्री पर बिजली बिल का भार कम हो सकेगा।
यहां बता दें कि प्रदेश में 10 लाख 7 हजार 970 इंडस्ट्री के कनेक्शन हैं, जो इस स्कीम का फायदा ले सकती हैं। इंडस्ट्री यदि डिस्कॉम के जरिए स्मार्ट ग्रिड और स्मार्ट मीटर लगवाती है तो तो दस 10 फीसदी का फायदा होगा। हरियाणा इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन के चेयरमैन जगजीत सिंह ने बताया कि इंडस्ट्री को भी चाहिए कि वह ऑफ पीक ऑवर्स में िबजली लेकर अपना बिल बचाए। पीक ऑवर्स के बारे में इंडस्ट्री को बाकायदा जानकारी भी दी जाएगी।
स्कीम की खास बातें
- टीओडी स्कीम में उसी इंडस्ट्री को भी फायदा होगा, जो डिस्कॉम के अलावा कहीं प्राइवेट कंपनी से बिजली खरीद करेगी। लेकिन उसे बिल में 12 फीसदी से ज्यादा लाभ नहीं दिया जाएगा।
- टीओडी स्कीम में यदि डिस्कॉम की ओर से समय पर बिल नहीं पहुंचाया जाता है तो डिस्कॉम पर 9 प्रतिशत ब्याज लगया जाएगा।
सोलर सिस्टम पर 15 से 20 फीसदी की मिलेगी छूट :
सोलर सिस्टम लगवाने वाली इंडस्ट्री को भी 15 से 20 फीसदी का फायदा दिया जाएगा। यदि कोई इंडस्ट्री सोलर सिस्टम लगवाती है तो उसे 15 फीसदी का फायदा होगा। यदि इसके साथ बैट्री स्टोरेज जोड़ती है तो उसे 20 फीसदी का लाभ होगा। यह फायदा इंडस्ट्री काे उसी दिन से देना शुरू कर दिया जाएगा, जब वह सोलर सिस्टम लगवाने के बारे में लिखित में दे देगी। यदि लिखित में देने के बावजूद इंडस्ट्री सिस्टम नहीं लगवाती है तो दी गई छूट 17 फीसदी ब्याज समेत वापस ली जाएगी। सोलर सिस्टम लगवाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
