ऑस्ट्रेलिया ने यात्रियों के लिए कोविशील्ड वैक्सीन को दी मान्यता

नई दिल्ली|ऑस्ट्रेलिया की यात्रा करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। ऑस्ट्रेलिया ने सीरम इंस्टीट्यूट की ओर से निर्मित वैक्सीन कोविशील्ड को मान्यता दे दी है। ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को एस्ट्राजेनेका की मदद से बन रहे कोविशील्ड टीके को अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए 'मान्यता प्राप्त वैक्सीन' के रूप में घोषित किया। ऑस्ट्रेलिया के थेरेप्यूटिक गुड्स एडमिनिस्ट्रेशन (टीजीए) ने सेफ्टी डेटा का मूल्यांकन करने के बाद भारत की कोविशील्ड और चीन की कोरोनावैक (सिनोवैक) वैक्सीन को "मान्यता प्राप्त टीके" के रूप में सूचीबद्ध किया।

Leave a Reply