ऑस्ट्रेलिया में लुप्तप्राय प्रजाति के 40 समुद्री घोड़े मिले

ऑस्ट्रेलिया में शुक्रवार को सिडनी हार्बर के पास तटीय जलक्षेत्र में रहने वाले लुप्तप्राय प्रजाति के 40 समुद्री घोड़े मिले हैं।

इससे वैज्ञानिकों को समुद्री घोड़ों (सीहॉर्स) के पुनर्वास के लिए प्रेरित किया है। सिडनी के उत्तरी समुद्र तट में मजदूर जब ज्वारीय पूल (ताल) की मरम्मत करने की तैयारी कर रहे थे, तब वहां करीब 40 सफेद समुद्री घोड़े मिले पाए गए।

ये दुनिया में लुप्तप्राय दो प्रजातियों में से एक हैं। मेयर माइकल रीगन ने कहा, ‘हमें इनके अस्तित्व में होने का अंदाजा नहीं था और फिर बताया गया कि हमारे पास इन दुर्लभ सीहॉर्स की आबादी है और हम उनके संरक्षण में भूमिका निभाने को लेकर बहुत उत्साहित है।

 उन्हें पास के समुद्री घास वाले इलाके में ले जाया जाएगा, क्योंकि उनमें से कई गर्भवती हैं। 
 

Leave a Reply