ओप्पो का नया मिंड रेंज स्मार्टफोन आया 64 मेगापिक्सल के मेन कैमरे के साथ

नई दिल्ली |ओप्पो (Oppo) ने अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च किया है। यह Oppo K9 Pro स्मार्टफोन है। ओप्पो का यह स्मार्टफोन कई प्रीमियम फीचर्स के साथ आया है। इस स्मार्टफोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में मेन कैमरा 64 मेगापिक्सल का है। ओप्पो K9 प्रो स्मार्टफोन MediaTek Dimnesity 1200 प्रोसेसर से पावर्ड है, इसमें अंडर-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन में 4,500 mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 60W फ्लैश चार्ज को सपोर्ट करती है। 

Leave a Reply