ओलंपिक खेल गांव में संक्रमण के चार नये मामले मिले

टोक्यो । टोक्यो ओलंपिक के दौरान कोरोना संक्रमण के मामले मिलने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को खेल गांव में संक्रमण के चार नये मामले मिले हैं। खेल गांव में दो खिलाड़ियों सहित कुल चार लोग संक्रमित पाये गये हैं। इनका मंगलवार को कोविड-19 का परिणाम पॉजिटिव पाया गया है। इसके साथ ही संक्रमण के मामलों की तादाद बढ़कर 155 पहुंच गयी है। इसमें 20 मामले खेल गांव के ही हैं। खेल गांव में पाये गये मामलों में दो खेलों से संबंधित व्यक्ति हैं। इससे पहले सोमवार को नीदरलैंड के टेनिस खिलाड़ी जीन जूलियन रोजर को संक्रमित होने के कारण मुकाबलों से हटना पड़ा था। अभी तक चेक गणराज्य, अमेरिका, चिली, दक्षिण अफ्रीका और नीदरलैंड के खिलाड़ी संक्रमित पाये गये हैं। सभी संक्रमितों को तत्काल अलग-थलग कर दिया गया है। 

Leave a Reply