कच्छ के दुधई और भचाऊ में भूकंप के झटके

अहमदाबाद | कच्छ में फिर एक बार भूकंप के झटके जमीन थर्रा उठी| कच्छ जिले के दुधई और भचाऊ में देर रात और सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए| रात 12.12 बजे दुधई में 3 की तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया| जबकि सुबह 5.59 बजे भचाऊ में 1.1 की तीव्रता का भूकंप काझटका महसूस हुआ| पहला झटके का केन्द्र बिंदू दुधई से 8 किलोमीटर दूर और दूसरे झटके का केन्द्र बिंदु भचाऊ से 20 किलोमीटर दूर था| गौरतलब है इससे पहले 11 जनवरी को कच्छ के दुधई में 3.3 की तीव्रता के झटके से जमीन थर्रा उठा थी| इन दिनों के दौरान गुजरात में भूकंप के कुल 35 झटके दर्ज हुए हैं, जिसमें 4 झटकों की तीव्रता 3 से अधिक रही और ये चारों झटके कच्छ में दर्ज हुए| 

Leave a Reply