कट्टा लेकर नाबालिग लड़की के घर पहुंचा सिरफिरा आशिक, करने लगा शादी की ज़िद

पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद इस युवक को गिरफ्तार कर इसके खिलाफ आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज तफ्तीश शुरू कर दी है.
साइबर सिटी गुरुग्राम (Gurugram) में सिरफ़िर आशिक का सनसनीखेज कारनामा कैमरे में कैद हो गया. दरअसल शुक्रवार दोहपर करीब साढ़े 12 बजे सिटी के भवानी एनक्लेव में रहने वाली एक नाबालिग लड़की के घर एक युवक घुस गया. युवक के हाथ में एक देसी कट्टर था और वो 16 साल की नाबालिग लड़की से जबरन शादी की जिद करने लगा.
अपने मंसूबो में कामयाब न होते देख उसने देसी कट्टा निकाल कर अपनी कनपट्टी पर रख ड्रामा शुरू कर दिया. वहीं इस मामले की सूचना गुरुग्राम पुलिस को दी गयी जिसके बाद मौके पर पहुंची गुरुग्राम पुलिस के सामने भी इस सिरफ़िरे आशिक का हाई वोल्टेज ड्रामा जारी रहा.

कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद इस युवक को गिरफ्तार कर इसके खिलाफ आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज तफ्तीश शुरू कर दी है. फिलहाल पुलिस पता लगाने में जुटी है कि आरोपी युवक कहा का रहने वाला है और वो इस लड़की का कब से पीछा कर रहा है.

नाबालिग लड़की के परिवार में भय का माहौल

वहीं इस घटना के बाद से लड़की का परिवार काफी डरा हुआ है. पीड़िता के परिवार ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है. वहीं युवक ये देसी कट्टा कहां से लेकर आया था पुलिस इसकी भी जांच कर रही है. पुलिस की मानें तो युवक से पूछताछ जारी है.

 

Leave a Reply