कपिल बोले- पेपरवालों से पता लगा था कि मुझे डिप्रेशन है

मुंबई| कपिल शर्मा से कॉमेडी का किंग बनने का उनका सफर आसान नहीं बल्कि बेहद मुश्किलों से भरा था। लेकिन उन्होंने ठान लिया था कि चाहे जो भी हो जाए वह किसी भी हालात में अपने सपनों का पीछा करना नहीं छोड़ेंगे। और की तरह कपिल शर्मा ने भी अपनी लाइफ में भी काफी उतार-चढ़ाव देखा और एक वक्त ऐसा आया जब वो धीरे-धीरे डिप्रेशन में चले गए। इसके बारें में उन्हें खुद नहीं पता था। हालांकि इन मुश्किल हालातों में उनकी वाइफ गिन्नी चतरथ उनकी सबसे बड़ी सहारा बनीं। इस बात का खुलासा कॉमेडी किंग ने खुद किया है। इतना ही नहीं उन्होंने अपनी वाइफ को अपने करियर का 'पिलर' बताया है।
टीवी कमबैक के लिए वाइफ को दिया क्रेडिट
कपिल अपने टीवी कमबैक करने का क्रेडिट अपनी वाइफ को देते हुए खुलासा किया है कि गिन्नी ने ही उन्हें काम पर वापस आने के लिए प्रेरित किया। वह एक मजबूत स्तंभ की तरह मेरे साथ रही। वह मेरे जीवन में मेरे लिए एक बड़ी ताकत है। उसने मुझसे कहा कि जनता मुझसे प्यार करती है और मुझे काम पर वापस जाना चाहिए। अपना शो फिर से शुरू करें, आपको अच्छा लगेगा। 
डिप्रेशन का समय काफी मुश्किल भरा होता है
कपिल आगे कहते हैं कि डिप्रेशन का समय काफी मुश्किल भरा होता है क्योंकि उन दिनों आपके निगेटिव वेव इतनी ज्यादा हावी रहती हैं। आपकी लाइफ में कुछ भी अच्छा होने वाला है या होगा इसकी उमींद नहीं रहती है। आपको नहीं लगता है कि कुछ अच्छा होगा या कोई अच्छा दिन आएगा।  वह कहते हैं कि न जाने आपके दिमाग में ऐसा कौन सा केमिकल निकल जाता है जो आपको पॉजिटिव सोचने ही नहीं देता। कपिल अपनी वाइफ गिन्नी की तारीफ करते हुए बताते हैं कि उन मुश्किल दिनों  में मेरे परिवार ने मुझे ताकत दी, खासकर मेरी पत्नी गिन्नी ने। वह सब कुछ जानती थी कि मेरे जीवन में क्या हो रहा है। 

Leave a Reply