कप्तान के विश्वास से मिलता है आत्मविश्वास : बुमराह

लंदन । तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने कहा है कि अफगानिस्तान के खिलाफ मैच काफी कठिन था पर उन्हें अपनी क्षमताओं पर पूरा भरोसा था। बुमराह ने 10 ओवरों में 39 रन देकर दो विकेट लिए और एक मेडेन ओवर भी फेंका। बुमराह को अपने शानदार  प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। बुमराह ने कहा, 'जब कप्तान का विश्वास आप में होता है तो आपको काफी आत्मविश्वास मिलता है। इससे मुझे अपनी सोच साफ रखने में मदद मिलती है। मैं जान पाता हूं कि मुझे किस तरह से अपनी रणनीति को लागू करना है।'बुमराह ने कहा, 'हम देख रहे थे कि विकेट समय के साथ और धीमी होती जा रही है, इसलिए हम सटीक रहने और स्टम्प टू स्टम्प गेंद करने की कोशिश कर रहे थे। यह बड़ा मैदान है और यहां रिवर्स स्विंग भी मिल रही थी, लेकिन आपको अपनी यॉर्कर पर ज्यादा निर्भर रहना होता है और स्थिति के हिसाब से खेलना होता है।'

Leave a Reply