कमलनाथ और कांग्रेस पर जमकर बरसे सिंधिया

बुरहानपुर|  नेपानगर विधानसभा उपचुनाव के लिए जन सभा लेने पहुंचे भाजपा के स्टार प्रचारक ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंच से तत्कालीन कमलनाथ की सरकार को जमकर कोसा और कहा कि झूठ और घोकेबाज कमलनाथ सरकार ने किसानों के साथ गद्दारी की है दस दिन में किसानों का कर्जमाफ करने की बात कही थी फिर भी किसानों के कर्जमाफ नही हुए। सिंधिया ने कमलनाथ और कांग्रेस पर तंज कस्ते हुए कहा कि उन्होने दस दिन में कर्ज माफ करने का वादा दस माह में भी पूरा नही हुआ। सिंधिया राजघराने का यह सदस्य जब भी ऐसी झूठी सरकार किसानो से वादा खिलाफी करेगी उसे धूल चटाने के लिए तैयार रहेगा। यहां उन्होने राजमाता सिंधिया का उदाहरण देते हुए कहा कि 1967 में डीपी मिश्रा कांग्रेस की सरकार को किसानों की वादा खिलाफी पर धूल चटा चुकी है, मंच से अपने जोशीले भाषण में जहां उन्होने कमलनाथ और कांग्रेस पर जमकर वार किए जोश जोश में किसानो के दस दिन में कर्ज माफी वाले बयान पर दोनों हाथ उठाकर जनता को पंजा भी दिखा गए। नेपानगर विधानसभा के दर्यापुर में आयोजित जनसभा में क्षेत्र के मतदाता कम और शाहपुुर बुरहानपुर के लोग ज्यादा नजर आऐ। भाजपा के लिए वोट मांगने आऐ ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि जो सरकार किसानों के वादे पूरे नही करे उसे सत्ता में रहने का अधिकार नही है, पहले भी कमल की सरकार थी और अब भी कमल की कमाल की सरकार है जो किसानो की सरकार है। इस अवसर पर सांसद नंदकुमार सिंह चौहान, सुमित्रा कास्डेकर भाजपा प्रत्याशी, पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस, पूर्व विधायक मंजू दादू, पूर्व फेडरेशन अध्यक्ष ज्ञानेश्वर पाटिल भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज लधवे व अन्य भाजपा नेता भी उपस्थित थे। 

Leave a Reply