करनाल और जींद में ध्वस्त हुई 2 अवैध कॉलोनियां

जींद । प्रशासन द्वारा हरियाणा में दो अवैध कॉलोनियों पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की गई है। प्रशासन ने यह ऐक्शन करनाल और जींद जिले में अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान लिया है। इन कॉलोनियों को अवैध तरीके से बनाया जा रहा था। बुधवार को करनाल के कुंजपरा रोड पर प्रशासन ने अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया। जिला योजनाकार विक्रम सिंह की टीम ने करनाल में इलाके के कुंजपुरा के सहयोग से बुधवार को 18 एकड़ जमीन में अवैध रूप से विकसित हो रही कॉलोनियों को गिरा दिया। इन कॉलोनियों में एक रिहायशी कॉलोनी 5 एकड़ में बन रही थी। इसके अलावा जींद के भारत नगर में डयूटी मैजिस्ट्रेट और पुलिस की मौजूदगी में दो जगह पुलिस ने अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला। जींद में दो मकान गिराने के साथ ही प्लॉटों को लेकर भरी गई नींव को जेसीबी की मदद से उखाड़ा गया।
