कल से पांच दिन तक दिल्ली में हो सकती है लगातार बारिश, तेज तूफान के भी आसार

नई दिल्ली। दिल्ली में दो दिन झमाझम बारिश के बाद शनिवार को दिनभर उमस भरी गर्मी ने दिल्ली एनसीआर के लोगों को परेशान किया। दिल्ली के सफदरजंग में अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा के साथ 38.3 डिग्री रहा। जबकि पालम में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार से अगले पांच दिन तक दिल्ली और आस पास के इलाकों में बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तेज आंधी तूफान भी दिल्ली में दस्तक दे सकता है।


मप्र, छत्तीसगढ़ में भी भारी बारिश की संभावना

मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्रप्रदेश और तेलंगाना समेत बिहार के तराई क्षेत्रों में अगले 24 घंटे में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम पूवार्नुमानकर्ता स्काइमेट ने शनिवार को अपनी रिपोर्ट में कहा कि ओडिशा और पश्चिम बंगाल पर बना चक्रवाती सिस्टम और सशक्त होकर अब निम्न दबाव के क्षेत्र में तब्दील हो गया है। दक्षिणी छत्तीसगढ़ के पास एक चक्रवाती सिस्टम बना हुआ है। इससे ओडिशा और छत्तीसगढ़ में बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा विदर्भ, मराठवाड़ा और दक्षिणी मध्य प्रदेश, तेलंगाना और उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश में भी मध्यम से भारी बारिश जारी रहेगी।

पूर्वी मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान मध्यम से भारी बारिश हुई। स्काइमेट ने कहा कि अगले 24 घंटों में विदर्भ, मराठवाड़ा और पश्चिमी तट के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तरी आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, पूवोर्त्तर राज्यों और बिहार के तराई वाले स्थानों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। दक्षिण गुजरात, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार के बाकी बचे हिस्सों, झारखंड, पश्चिम बंगाल, रायलसीमा, कनार्टक और पश्चिमी तमिलनाडु में मध्यम बारिश हो सकती है। 


पिछले 24 घंटों के दौरान विदर्भ, मध्य प्रदेश, दक्षिण कोंकण, गोवा, तटीय कनार्टक और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई। शेष पश्चिमी तट, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और शेष मध्य प्रदेश में भी मध्यम से भारी बारिश जारी है। दक्षिण गुजरात, आंतरिक कनार्टक, पश्चिमी तमिलनाडु, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर राज्यों और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। उत्तर की पहाड़ियों समेत उत्तर पश्चिमी भारत में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहा। 

नहीं हो पाई दिल्ली में नालों की सफाई

मॉनसून के दस्तक देने से पहले दिल्ली में नालों की सफाई नहीं हो पाई है। राज्य के लोक निमार्ण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की रपट बताती है कि 29 जून तक दिल्ली के सिर्फ 37 फीसदी नालों की सफाई हो पाई थी। रपट के अनुसार, पीडब्ल्यूडी के अधीन आने वाली दिल्ली की कुल 1,०33 सड़कों में से सिर्फ 387 सड़कों के किनारे के नालों की सफाई पूरी तरह हो पाई थी। नालों की सफाई की समय सीमा 3० जून थी। रपट बताती है कि विभाग ने करीब 3० फीसदी जगहों पर (1,०33 में से 3०8) 25 फीसदी भी सफाई पूरी नहीं की थी। 


पश्चिमी जोन में खासतौर से स्थिति चिंताजनक है, जहां सिर्फ 22 फीसदी सफाई पूरी हो पाई है। कुल 312 सड़कों में से सिर्फ 68 की पूरी तरह सफाई हो पाई है। जबकि करीब 48 फीसदी जगहों (312 में से 151) पर 25 फीसदी से भी कम काम हुआ है। उत्तरी जोन में 466 जगहों में से सिर्फ 174 जगहों पर पूरी तरह सफाई हो पाई है। जबकि 143 जगहों पर विभाग ने 25 फीसदी भी काम पूरा नहीं किया है।  दक्षिणी जोन में कुल 255 जगहों में से 145 जगहों पर पूरी तरह सफाई हुई है, जबकि 14 जगहों पर 25 फीसदी से भी कम काम हो पाया है। पीडब्ल्यूडी ने हालांकि अपने वरिष्ठ अधिकारियों को संबंधित इलाके में बारिश के दौरान जल-भराव की जांच करते रहने का निदेर्श दिया है।


Leave a Reply