कांग्रेस के बड़े नेता रहे गुरुदास कामत का 63 वर्ष की आयु में निधन

मुंबई। कांग्रेस के दिग्गज नेता व राष्ट्रीय महासचिव गुरुदास कामत का 63 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली के चाणक्यपुरी में स्थिति एक अस्पताल में आखिरी सांस ली। सत्यजीत तांबे पाटिल ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि गुरुदास कामत का असमयिक निधन उनके लिए निजी क्षति है।
बताते चलें कि कांग्रेस के दिग्गज नेता व राष्ट्रीय महासचिव गुरुदास कामत ने अप्रैल 2017 में सभी पदों से त्यागपत्र दे दिया था। एक बयान में उन्होंने बताया था कि बीते दिनों वह कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मिले थे और सारी जिम्मेदारियों से मुक्त होने की इच्छा जताई थी।
उनके वक्तव्य से साफ था कि वह अब सक्रिय राजनीति से किनारा करना चाह रहे थे। कामत ने बताया कि उन्होंने 3 फरवरी को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से आग्रह किया था कि उन्हें जिम्मेदारियों से मुक्त करें।
