कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद स्व. अहमद पटेल को मुख्यमंत्री की श्रद्धांजलि

अहमदाबाद | मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और गुजरात से राज्यसभा सांसद स्व. अहमद पटेलके दुःखद निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. अहमद पटेल के निधन से गुजरात ने सार्वजनिक जीवन के एक अभिभावक को खो दिया है। रूपाणी ने कहा कि बरसों तक कांग्रेस पार्टी की रीढ़ की हड्डी बनकर विशेषकर सलाहकार के तौर पर उन्होंने कांग्रेस की गतिविधियों में राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा योगदान दिया है। अपने शोक संदेश में उन्होंने कहा कि दिवंगत अहमदभाई के अवसान से गुजरात के सार्वजनिक जीवन में एक निष्ठावान व्यक्तित्व की खास तौर पर कांग्रेस पार्टी को भी बहुत बड़ी क्षति पहुंची है। मुख्यमंत्री ने स्व. अहमद पटेल की आत्मा की शाश्वत शांति के लिए परमात्मा से पार्थना करने के साथ ही कहा कि ईश्वर उनके परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। 

Leave a Reply