काउंट्री क्रिकेट से बेहतर हुआ प्रदर्शन : आरोन

कोलकाता । राजस्थान रॉयल्स के युवा तेज गेंदबाज वरुण आरोन ने आईपीएल में अपने शानदार प्रदर्शन का कारण काउंटी क्रिकेट खेलना बताया है। आरोन ने कहा कि लीसेस्टरशायर की ओर से काउंट्री क्रिकेट खेलने से उन्हें काफी मदद मिली है। आरोन ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। उनकी शानदार गेंदबाजी के बल पर ही रॉयल्स की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें बरकरार हैं। मैच के बाद आरोन ने कहा, मैं पहले आउटस्विंग पर बहुत निर्भर रहता था, पर पिछले साल जब से मैं आईपीएल नहीं खेल रहा था, मैंने काउंटी क्रिकेट खेला और अपनी इनस्विंग पर काम किया जिससे मुझे सहायता मिली क्योंकि इस तरह की विकेट पर आपको अधिक जगह नहीं मिल सकती। आरोन ने कहा, मैंने हमेशा से इनस्विंग गेंदबाजी की है पर काउंटी खेलने के बाद मैं उसमें और बेहतर हो गया हूं। इस गेंदबाज को आईपीएल 2018 में किसी टीम ने नहीं खरीदा था, इसलिए वह लीसेस्टरशायर से काउंटी क्रिकेट खेलने गए थे। 

Leave a Reply