काग्रेस एमएलए मसूद ने मकर सक्रांती पर उडाई प्रेम, उन्नति ओर भाईचारे की पतंग

भोपाल। राजधानी भोपाल से मध्य विधानसभा के विधायक आरिफ मसूद ने मकर सक्रांती त्यौहार के मौकै पर गुरुवार को मनीषा मार्केट शाहपुरा पार्क में लोगों को तिल के लड्डू, गजक खिलाकर प्रेम, उन्नति भाईचारे की पतंग उड़ाकर मकर संक्रांति का पर्व मनाया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं सहित क्षेत्रीय लोग उपस्थित थे। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर विधायक आरिफ मसूद ने अपनी विधानसभा क्षेत्र के सभी लोगों को मकर संक्रांति की बधाई देते हुए कहा कि जो ताक़तें हिन्दू, मुस्लिम को लड़ा कर देश के भाईचारे को समाप्त कर रही हैं, यह पर्व आपसी भाईचारे को मज़बूत करने वाला पर्व है। मकर संक्रांति पर्व एक उत्साह से जुड़ा है, इस दिन पतंग उड़ाने का भी विशेष महत्व होता है, और लोग बेहद आनंद और उल्लास के साथ पतंगबाजी करते हैं। इस दिन कई स्थानों पर पतंगबाजी के आयोजन के मुकाबले भी किए जाते हैं। आगे आरिफ मसूद ने बताया कि मेरी विधानसभा के सभी धर्म के लोगों ने मकर संक्रांति के पर्व पर एक साथ पतंग उड़ा कर पतंगों पर आपसी भाईचारा, प्रेम की लिखी पतंगों से यह संदेश दिया है।

Leave a Reply