कामकाजी महिलाएं ऐप से करेंगी शोषण की शिकायत

नोएडा । नोएडा के जिलाधिकारी कैंप कार्यालय में सरकारी एवं निजी क्षेत्रों में कामकाजी महिलाओं के यौन उत्पीड़न से जुड़े कानून को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए बैठक हुई। सरकारी संस्थानों एवं निजी कंपनियों के प्रमुखों के साथ महिला उत्पीड़न के प्रकार, लक्षण और रोकने के लिए बने कानून के उपयोग पर चर्चा हुई। इंट्रा आईटी नामक कंपनी ने सीएसआर के तहत महिला कानून और सुरक्षा से जुड़ा एक ऐप और कार्य योजना बनाने का प्रस्ताव दिया है। इस संबंध में जिलाधिकारी ने कंपनी के साथ एमओयू साइन किया। जिलाधिकारी बीएन सिंह ने कहा कि कार्य स्थल पर महिलाओं का उत्पीड़न रोकने के लिए कानून सख्ती से लागू करना जरूरी है। महिलाओं को भी जागरूक करना होगा। जिला प्रशासन द्वारा बनाई गई कमेटी और इंट्रा की टीम प्रभावी कदम उठाएंगे। साथ ही महिलाएं पहचान उजागर किए बिना आसानी से शिकायत दर्ज करा सकें। साथ ही पारदर्शिता के साथ कड़ी कार्रवाई के लिए ऐप बनाया जा रहा है। 15 अगस्त से पहले ऐप तैयार होने की संभावना है। सीएमओ अनुराग भार्गव, सीएमएस डॉ. वंदना शर्मा, इंट्रा आईटी के अधिकारियों सहित कई लोग मौजूद रहे है।
