कावासाकी ने पेश की नई निज्जा जेडएक्स -10आर बाइक, 30 मई तक बुकिंग ओपन

नई दिल्ली । कावासाकी मोटर्स ने इंडियन मार्केट में 2019 कावासाकी निज्जा जेडएक्स-10आर सुपरबाइक पेश की है। कावासाकी के इस अपेडेड मॉडल को स्थानीय स्तर पर असेंबेल किया जाएगा। इस सुपरबाइक के लेटेस्ट अवतार में कई बदलाव किए गए हैं, जो कि इसे पिछले वर्जन के मुकाबले ज्यादा पावरफुल बाइक बनाती है। लेटेस्ट 2019 कावासाकी निज्जा जेडएक्स-10आर बाइक को केवल केआरटी एडिशन में उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि, अभी तक नए वेरियंट की कीमतों और दूसरे स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं हुआ है।
कावासाकी ने पहले ही इस सुपरबाइक की प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। 2019 कावासाकी निज्जा जेडएक्स-10आर बाइक की प्री-बुकिंग 1.5 लाख पर हो रही है। मौजूदा समय में कावासाकी सीमित संख्या में 2019 कावासाकी निज्जा जेडएक्स-10आर बाइक बनाना चाहती है, इसलिए इसकी प्री-बुकिंग केवल 30 मई 2019 तक ओपन रहेगी। कंपनी ने कहा है कि नई कावासाकी निज्जा जेडएक्स-10आर बाइक की डिलीवरी जून के मध्य से शुरू हो सकती है। अगर इस बाइक के डिजाइन की बात करें तो नई कावासाकी निज्जा जेडएक्स-10आर में सुपरस्पोर्ट मोटरसाइकिल का डिजाइन है। कावासाकी की नई कावासाकी निज्जा जेडएक्स-10आर बाइक में 998cc का इन-लाइन फोर सिलिंडर लिक्विड कूल्ड इंजन दिया गया है, इसमें 6 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स दिया गया है। यह बाइक 200.22 बीएचपी का पावर और 114.9एनएम का टॉर्क जेनरेट करती है। कावासाकी ने अभी तक अपनी इस नई सुपरबाइक की कीमत का खुलासा नहीं किया है। यह बाइक 14 लाख के प्राइस टैग के साथ आ सकती है। इंडियन मार्केट में इस सुपरबाइक का मुकाबला सुजुकी हायाबुसा और होंडा सीबीआर 1000आरआर से होगा। 

Leave a Reply