किफायती कीमत पर बाजार में आया आईटेल का विजन 1 स्मार्टफोन

नई दिल्ली । आईटेल ने बेहद कम कीमत में ज्यादा खूबियों वाला फोन लांच किया है। विजन 1 नाम के फोन में एचडी प्लस आईपीएस वाटरड्रॉप डिस्प्ले और बड़ी बैटरी दी गई है,जिसकी कीमत सिर्फ 5,499 रुपये रखी गई है। कंपनी ने बताया कि विजन-1 के साथ 799 रुपये की कीमत का आईटेल ब्लूटूथ वायरलेस हेडसेट मुफ्त दिया जा रहा है। इसके साथ ही मोबाइल फोन खरीदने वाले ग्राहकों को रिलायंस जियो की ओर से 2,200 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक और 25 जीबी डेटा भी मिल रहा है। फोन में 6.088 इंच के एचडी प्लस आईपीएस वॉटरड्रॉप इनसेल टेक्नोलॉजी के साथ आता है। आईटेल विजन-1 500 निट्स तेज ब्राइटनेस स्क्रीन के साथ पेश किया गया है, जो घर से बाहर अधिक रोशनी में भी स्क्रीन को साफतौर पर देखने के एक्सपीरिएंस को और बेहतरीन बनाता है। ये स्मार्टफोन लेटेस्ट एंड्रॉएड 9 पाई ओएस पर काम करता है। फोन दो जीबी रैम और 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है, जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है. कैमरे की बात करें तो फोन में 8 मेगापिक्सल प्लस 0.08 मेगापिक्सस एआई डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही इसमें एक अनोखा कैमरा डेको डिजाइन दिया गया है, जो स्मार्टफोन को एक प्रीमियम लुक प्रदान करता है और लोगों को आकर्षित करता है।
कैमरे में एआई ब्यूटी मोड,पोट्रेट मोड और एचडीआर दिया गया है, जो स्मार्ट पहचान, कैमरा इफेक्ट्स के ऑटोमैटिक एडजस्टमेंट, शार्प ऑब्जेक्ट्स को अधिक जानकारी के साथ कैप्चर करने में मदद करता है। पावर के लिए फोन में 4000 एमएच की दमदार बैटरी शामिल हैं। विजन-1 820 घंटे स्टैंडबाय, 24 घंटे का औसत इस्तेमाल, 45 घंटे का म्यूज़िक, आठ घंटे तक वीडियो चलाने और सात घंटे का गेमिंग प्रदान करता है, जोकि शानदार प्रदर्शन है। इस फोन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), ड्यूअल कैमरा, डुअल सिक्योरिटी फीचर जैसी सुविधाओं के साथ ही मल्टीफंक्शनल फिंगर प्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक, डुअल एक्टिव 4-जी वोल्टएलईटी और वाईफाई फीचर भी दिए गए हैं।

Leave a Reply