किशोरी से दुष्कर्म के बाद वीडियो बना भाई को भेजा, तीन गिरफ्तार

उदयपुर । किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के बाद वीडियो बनाने पर प्रतापनगर थाना पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया और एक अपचारी को डिटेन किया है। एसपी कैलाश चन्द्र बिश्नोई ने बताया कि मामले में रेबारियों का गुड़ा के भरत पुत्र माधुलाल रेबारी, प्रतापनगर ई क्लास के मनीष पुत्र अनिल राजपाल और ढिकली फला मोरी के देवी लाल पुत्र घीसू लाल गमेती को वीडियो बनाने और छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। साथ ही दुष्कर्म करने के आरोप में अपचारी को डिटेन किया। उन्होंने बताया कि पीडि़ता के भाई ने मंगलवार देर रात थाने में रिपोर्ट दी। रिपोर्ट में बताया कि 10 मई को 15 वर्ष की छोटी बहन के साथ पहाड़ी पर दुष्कर्म की वारदात हुई। बाद में जानकारी निकाली तो पता चला कि उसके घर के पास सांवरिया वाटर सप्लायर्स पर कार्य करने वाला एक लड़का घर पर आता जाता था। बहन को घर पर अकेली देख जबरदस्ती घर आकर बहन के साथ दुष्कर्म करता है। धमकी देता था कि किसी को बताया तो परिवार के सदस्यों को जान से मार दूंगा। घटना के दिन बहन घर के बाहर खड़ी थी। लड़का आया और बहला फुसला कर अपने साथ पहाड़ी पर लेकर गया। वहां बहन को जान से मारने की धमकी दी और बहन के विरोध करने पर भी दुष्कर्म किया। कुछ समय बाद वहां पर भरत रेबारी, मनीष सिंधी और देवीलाल गमेती आए और उन्होंने वीडियो बना लिया।  पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पहाड़ी पर किशोरी के दुष्कर्म होने के बाद वहां पर तीनों आरोपी पहुंच गए। आरोपियों ने वीडियो बनाया, हालांकि वीडियो में पीडि़ता किशोरी और किशोर दूर खड़े हुए नजर आए रहे हैं और अपने कपड़े ठीक कर रहे हैं। बाद में इन युवकों ने अपने एक मित्र को वीडियो भेजा जो पीडि़ता के भाई का भी दोस्त था। उसने पीडि़ता के भाई को वीडियो बताया जिसके बाद मामले में बारे में जानकारी हुई। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया और मोबाइल जब्त किए।

Leave a Reply