किसान कुएं में गिरा, बचाने कूदे दो बच्चों की भी मौत

उदयपुर। उदयपुर जिले में सायरा पंचायत समिति के सेमड़ गांव में किसान और उसके दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। सायरा थाना के एएसआई शांतिलाल भट्ट ने बताया कि सेमड़ में एक ही परिवार के तीन जनों की मौत हो गई। सेमड़ निवासी हमेरसिंह 40 पुत्र फतहसिंह राजपूत सिंदुरिया फला खेत में मक्का खुदाई के लिए गया हुआ था। पास के कुएं से पानी निकालते समय पैर फिसलने से हमेरसिंह कुएं में गिर गया। यह देखकर हमेरसिंह का पुत्र शिवसिंह 7 और पुत्री सिनुकुंवर 12  पिता को बचाने कुएं में कूदे, जिससे तीनों की कुएं में डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर सायरा पुलिस सेमड़ पहुंची। शव को बाहर निकालकर सायरा पीएचसी में पोस्टमार्टम किया गया।

Leave a Reply