कृषि उपनिदेशक ने किया खाद, बीज की दुकानों का दौरा, बिल न मिलने पर गोदाम किया सीज

बारां: बुधवार शाम को कृषि उपनिदेशक शर्मा ने सहायक रामरतन मीणा के साथ समरानियां कस्बें में खाद, बीज और दवाओं की दुकानों का दौरा किया. इस दौरान समरानियां के किसान खाद भंडार पर बिना बिल के खरपतवार नाशक दवा मिलने की सूचना मिली. इसके बाद मौके पर विक्रता से खरीद के बिल मांगे गए तो उसने उपलब्ध नहीं कराए. इसके बाद खाद भंडार और उसके गोदाम को सील कर दिया गया.
विक्रेता को इस अवधि में खरपतावारनाशक की खरीद का बिल प्रस्तुत करने को कहा गया है. किसान खाद भंडार को कीटनाशी अधिनियम की धारा 18 वन सी के उल्लघंन के तहत कृषि उपनिरीक्षक आतिश शर्मा ने 10 दिन के लिए अनुज्ञा पत्र दे कर निलम्बित कर दिया है.
कृषि अधिकारी अतिश कुमार का कहना है कि समरानियां में दुकानों के निरीक्षण के दौरान कस्बे की एक दुकान पर बिना बिल की खरपतवार नाशक दवाइयां पाई गई. इसके बाद उन्होंने मौके पर ही जब्त कर खाद भंडार के गोदाम को सील कर ताला जड़ दिया. विक्रेता को इस अवधि में खरपतावारनाशक की खरीद का बिल प्रस्तुत करने को कहा गया है.
इसके अलावा बिल प्रस्तुत नहीं करने पर एनके फर्टिलाइजर्स और रितेश खाद भंडार के अनुज्ञापत्र भी सात-सात दिन के लिए लिम्बित किए गए हैं.
