कैंसर सर्वाइवर तीन वर्षीय बच्ची अपने डोनर के लिए बनी फ्लावर गर्ल

नई दिल्ली कैंसर सर्वाइवर एक तीन वर्षीय बच्ची अपने डोनर की शादी में फ्लावर गर्ल बनकर पहुंची। कैलिफोर्निया की रहने वाली स्काई सवरीन मैककॉरमिक जब एक साल की थी तो उसे जुवेनाइल माइलोमोनासिट्क ल्यूकेमिया यानी ब्लड कैंसर हो गया था। उस समय उसे बोन मैरो ट्रांसप्लांट की जरूरत थी। 


हेडन हेटफील्ड ने अपने कॉलेज के समय में बोन मैरो ट्रांसप्लांट के लिए साइन किया था। हेडन ने बच्ची की मदद करने के लिए उसे बोन मैरो दे दिया। जब 21 जून को हेडन की शादी हुई थी तो स्काई उनकी शादी में फ्लावर गर्ल बनकर पहुंची। 


हेडन की फोटोग्राफर जैनी का कहना है कि उनकी स्टोरी सुनकर उनकी आंखें नम हो गई। जिसके बाद उन्होंने इस कहानी को लोगों तक पहुंचाने की सोची और एक ब्लॉग लिखा। जैनी का कहना है कि उन्हें नहीं पता था कि हेडन ने ऐसा कुछ किया है। कहा कि उन्हें हेडन पर गर्व है। 


Leave a Reply