कैरेबियाई प्रीमियर लीग में नहीं खेलेंगे गेल
जमैका । वेस्टइंडीज के आक्रामक बल्लेबाज क्रिस गेल कैरेबियाई प्रीमियर लीग में नहीं खेलेंगे। गेल का करार सेंट लूसिया जाउक्स के साथ था पर इस आक्रामक बल्लेबाज ने लीग से अपना नाम वापस ले लिया है। गेल ने खिलाड़ियों के ड्रॉफ्ट बनने से एक दिन पहले ही निजी कारणों से अपना नाम वापस लिया है। यह लीग सरकार की सहमति मिलने पर त्रिनिदाद और टोबैगो में 18 अगस्त से 10 सितंबर तक खेली जाएगी। गेल ने अपने ईमेल में लिखा है कि लॉकडाउन के कारण वह अपने परिवार और बच्चों से नहीं मिल सके इस कारण अब वह अपने परिवार के साथ समय बिताने के लिए ब्रेक ले रहे हैं।’
