कैलास मानसरोवर की यात्रा पर गए कर्नाटक के 290 तीर्थयात्री नेपाल में फंसे

बेंगलुरु। कर्नाटक से कैलास मानसरोवर यात्रा पर गए 290 तीर्थयात्री नेपाल के सिमकोट में भारी बारिश के बीच फंस गए हैं। सभी तीर्थयात्री सुरक्षित हैं, लेकिन प्रदेश सरकार ने नेपाल के दूतावास से मदद मांगी है।


गौरतलब है कि इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर (ईओसी) और प्रदेश का आपात प्रबंधन विभाग संभाल रहे राजस्व विभाग ने सबसे पहले ट्वीट कर तीर्थयात्रियों के फंसे होने की जानकारी दी थी। हालांकि बाद में कहा कि सभी सुरक्षित हैं और उनसे संपर्क बना हुआ है।


ईओसी ने ट्वीट कर बताया कि खराब मौसम के चलते नेपालगंज और सिमिकोट के बीच हेलीकॉप्टर सेवा प्रभावित होने से तीर्थयात्री फंस गए हैं।


गौरतलब है कि इससे पहले मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने नई दिल्ली स्थित कर्नाटक भवन के स्थानीय कमिश्नर को तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए थे।


मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी बयान के अनुसार यात्रियों को निकालने के लिए राज्य सरकार लगातार नेपाल में भारतीय दूतावास के संपर्क में हैं। यात्रियों को अन्य रास्तों से निकाले जाने की विकल्प तलाशे जा रहे हैं।


Leave a Reply