कैसे बनती है दाल रायसीना

दाल रायसीना माह की दाल की तरह ही होती है, लेकिन इसे बनाने में काफी समय लगता है. यह दाल राष्ट्रपति भवन की खास डिशों में शामिल है.
एक नज़र
रेसिपी क्विज़ीन : इंडियनकितने लोगों के लिए : 2 – 4समय : 1.5 से 2 घंटेमील टाइप : वेज
आवश्यक सामग्री
1/2 कप उड़द दाल (उबली हुई)
1/2 छोटा चम्मच जीरा
1 प्याज (बारीक कटी हुई)
1 बड़ा चम्मच अदरक (कद्दूकस किया हुआ)
1 बड़ा चम्मच लहसुन (कद्दूकस किया हुआ)
2-3 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
1 टमाटर (बारीक कटा हुआ)
1 छोटी कटोरी टोमैटो प्यूरी
1 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
1 छोटा चम्मच गरम मसाला
1 छोटा चम्मच हल्दी
1 छोटा चम्मच कसूरी मेथी
1 बड़ा चम्मच क्रीम
1 बड़ा चम्मच हरा धनिया
2 छोटा चम्मच तेल
1 बड़ा चम्मच मक्खन
नमक स्वादानुसार
पानी जरूरत के अनुसार
विधि
– मीडियम आंच में एक पैन में एक चम्मच तेल और एक चम्मच मक्खन गरम करने के लिए रखें.
– तेल और मक्खन के गरम होते ही जीरा डालकर भूनें.
– जीरे के चटकते ही प्याज, लहसुन और थोड़ा सा अदरक डालकर भूनें.
– प्याज के हल्का भुनते ही कच्चे टमाटर और चुटकीभर नमक मिलाकर भूनें और फिर थोड़ा-सा पानी भी मिला दें ताकि यह नीचे से न जले.
– जैसे ही पेस्ट तेल छोड़ने लगे टोमैटो प्यूरी, हल्दी, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, गरम मसाला और हरी मिर्च डालकर कड़छी से चलाते हुए लगभग 5 मिनट तक भूनें.
– तय समय के बाद उबली हुई दाल मिलाएं और अच्छे से चला लें. अब पानी डालकर लगभग 10 मिनट तक ढककर पकाएं.
– 10 मिनट बाद कसूरी मेथी, हरा धनिया, बाकी का बचा हुआ अदरक और क्रीम डालकर एक बार और चला लें.
– सारी चीजें मिक्स कर इसे 2 मिनट तक और पकाएं और आंच बंद कर दें.
– तैयार है दाल रायसीना.
नोट:-
– दाल को उबालने से पहले कुछ घंटे के लिए भिगोकर रख दें.
– उबालते समय इसमें तेजपत्ता भी डालें.
– पानी ज्यादा न डालें ताकि दाल का गाढ़ापन बना रहे.
– तेल और मक्खन दोनों डालने से दाल का स्वाद अच्छा आता है.
