कॉमेडी फिल्मों की कहानियां लिख रहे हैं राज शांडिल्य

आयुष्मान खुराना स्टारर 'ड्रीम गर्ल' के डायरेक्टर राज शांडिल्य इन दिनों पूरी टीम के साथ मनाली में हैं। वहां वे कॉमेडी फिल्मों की कहानियां लिख रहे हैं। उन्होंने यह जानकारी दैनिक भास्कर के लिए उमेश कुमार उपाध्याय के साथ साझा की। राज ने कहा, "मैं यहां राइटिंग के लिए आया हूं। अपनी पूरी टीम के साथ हूं। जिस दिन महाराष्ट्र में लॉकडाउन हुआ, उसके एक दिन पहले आ गया था। अभी हम लोग यहीं रहेंगे। फिल्मों पर काम हो जाएगा तो उन्हें फ्लोर पर ले जाएंगे। इन अनटाइटल्ड फिल्मों का जोनर कॉमेडी होगा।" हाल ही में राज ने अपना ऑफिस कोविड पेशेंट्स की मदद के लिए उपलब्ध कराने की पेशकश की थी, जिस पर बीएमसी काम कर रही है।
