कॉलेजों ने 30 तक जानकारी अपलोड नहीं की तो मान्यता रद्द

जोधपुर। मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने कॉलेजों को 30 अप्रैल तक ऑनलाइन डाटा अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद कॉलेजों पर कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। एमएचआरडी ने इस संबंध में सभी कॉलेजों को पत्र भेजा है, जिसमें इस संबंध में जानकारी दी गई है। इसमें बताया गया है कि हायर एजूकेशन सर्वे में डाटा अपलोड न करने पर अब कॉलेज की संबद्धता खत्म होगी। साथ ही नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल से उस कॉलेज का नाम भी हटा दिया जाएगा। एचआरडी मंत्रालय हर साल उच्च शिक्षा पर सर्वे के लिए कॉलेजों और विश्वविद्यालय से डाटा अपलोड कराता है। 

Leave a Reply