कोटा में फिर बारिश, 48 साल का रिकॉर्ड टूटा, अब तक 1505 MM गिरा पानी

कोटा. इस बार मानसून (Monsoon) कोटा (Kota) में झूमकर बरसा है. इस साल हुई बारिश ने पिछले 48 बरसों का रिकॉर्ड तोड़ (Record Break) दिया है. जाते मानसून में भी कोटा में रिकॉर्ड बारिश (Rain) हो रही है. शनिवार को कोटा में बादल जमकर बरसे. इस बारिश के बाद कोटा में गत 48 साल (48 Years) से बरकरार 1500 एमएम बारिश का रिकॉर्ड टूट गया है. इस बार कोटा में अब तक 1505 एमएम बारिश हो चुकी है.

औसत के मुकाबले 865 एमएम ज्यादा बारिश

सितंबर का महीना लगभग बीत चुका और अक्टूबर आने वाला है, लेकिन बादलों का बरसना अभी जारी है. शनिवार को कोटा शहर में बादल झूम-झूमकर बरसे. कोटा में बारिश का औसत 640 एमएम है. लेकिन इस बार यहां अब तक दुगुनी से ज्यादा बारिश हो चुकी है. यहां औसत के मुकाबले 865 एमएम ज्यादा बारिश हो चुकी है और फिर भी पानी बरसना जारी है. लोगों के सिर से छाता और शरीर से रेनकोर्ट नहीं उतर रहे हैं.

कई बार बाढ़ के हालात पैदा हुए

जून से अब तक शहर, गांव, कस्बों में हुई मूसलाधार बारिश और अतिवृष्टि ने कई बार बाढ़ के हालात पैदा किए हैं. किसानों की लाखों हैक्टेयर में खड़ी फसलें बर्बाद कर हो गई हैं. सैकड़ों परिवारों के आशियाने उजड़ गए. अब बाढ़ और अतिवृष्टि से प्रभावित परिवार सरकार की इमदाद की आस लगाए बैठे हैं.

सितंबर माह में भी बारिश का 37 साल का रिकॉर्ड टूटा

पिछले एक दो दिन से बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवात के असर से कोटा में बारिश हो रही है. सितंबर माह में भी बारिश ने 37 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. वर्ष 1982 में इस महीने में 175 एमएम बारिश हुई थी, लेकिन इस साल सितंबर के 28 दिन में 309.2 एमएम बारिश हो चुकी. वहीं साल 2000 के बाद के आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो सितंबर में बारिश का आंकडा मात्र एक बार ही 150 एमएम से ज्यादा पहुंचा है. साल 2006 में सितंबर माह में 170 एमएम बरसात दर्ज की गई थी.

मच्छर व जलजनित रोगों की फैलने की आशंका

Leave a Reply