कोरोना महामारी के बीच सामने आया अजीबो गरीब मामला

भोपाल। राजधानी के लोग जहॉ एक तरफ कोविड-19 की महामारी से जूझ रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ शैतान युवक-युवती लोगो मे दहशत फैलाकर उन्हें परेशान कर रहे है। जानकारी के अनुसार अवधपुरी इलाके में ईडन गार्डन टाउनशिप के आसपास के इलाकों में यह युवत-युवती को जोडा आतंक मचाए हुए हैं। यह जोडा रात 12 बजे घर से निकलता है, और कॉलोनियों में घुसकर मौका मिलने पर किसी के भी दरवाजे, या किसी पर कार में अभद्र भाषा लिख देते है। इस जोडे की हरकतें ईडन गार्डन टाउनशिप के सीसीटीवी में कैद हुई है। जहां पर यह रात 1 बजे यह जोड़ी घुमते हुए कारों और गेटों पर गंदी-गंदी गालियों के साथ अशलील कमेंटस लिखते हुए नजर आ रहे है। कॉलोनी के लोगो ने अवधपुरी थाने में शिकायत की है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इन दोनों की तलाश कर रही है। रहवासियो ने पुलिस को बताया कि कोरोना के चलते हैं, हम लोग घरों में कैद हैं। इसी बीच कुछ असामाजिक तत्व कॉलोनी मैं रहने वाले लोगों के गेट और कारों में गंदी गलियां और अशलीलता भरे स्लोगन लिखकर जा रहे है।
