कोरोना संक्रमित होने के 60 दिन बाद मुख्यमंत्री ने ली कोविशिल्ड वैक्सीन

अहमदाबाद | गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने आज कोविशिल्ड वैक्सीन ले ली है| गांधीनगर में सेक्टर 8 स्थित सरकारी अस्पताल में विजय रूपाणी ने कोरोना का टीका लगवाया| नियमों के मुताबिक मुख्यमंत्री के पहले आधार कार्ड पर रजिस्ट्रेशन किया गया और उसके बाद उन्हें वैक्सीन दी गई| टीका लगवाने के बाद मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों से वैक्सीन के दोनों डोज लगवाने की अपील की| मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमित होने के 60 दिन बाद आज उन्होंने वैक्सीन लगवाई है| डॉक्टरों की सलाह के मुताबिक 45 या 50 दिन के बाद कोरोना संक्रमित हुए लोगों को टीका लगवा लेना चाहिए| जिन लोगों ने वैक्सीन लगवा ली है उन्हें ज्यादा तकलीफ नहीं हुई| रूपाणी ने कहा कि भारत सरकार ने आगामी 1 मई से 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को कोरोना टीका लगाने का ऐलान किया है और उसके लिए गुजरात ने बड़े पैमाने तैयारियां शुरू कर दी हैं| बड़े पैमाने पर वैक्सीनेशन मिशन से कोरोना संक्रमण से हम सुरक्षित रह पाएंगे| उन्होंने कहा कि वैक्सीन हम सबके लिए सुरक्षित है, इसलिए लोग बिना शंका के इसे लगवाएं| 15 मार्च को 45 हजार बैड के मुकाबले आज 80000 बैड उपलब्ध हैं| इसमें 8000 बैड की और वृद्धि की जाएगी| कल यानी गुरुवार से अहमदाबाद के जीएमडीसी ग्राउंड में 900 बैड का अस्पताल शुरू हो जाएगा| सरकार ने हाईकोर्ट में हलफनामा दाखिल कर स्पष्ट किया है कि सिविल अस्पताल में 3000 से अधिक मरीज उपचाराधीन हैं| कतार में लगे 30 मरीजों को बैड खाली होने के बाद उन्हें एडमिट किया जाता है| रूपाणी ने कहा कि सरकार ने लंबे समय तक एम्ब्युलैंस में उपचार नहीं करना पड़े, ऐसी व्यवस्था करने का आदेश दिया है| रेमडेसिवीर इंजेक्शन के बार में मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्याप्त रेमडेसिवीर का स्टॉक उपलब्ध होने पर घर पर उपचाराधीन मरीजों को भी इंजेक्शन दिया जाएगा|

Leave a Reply