कोलार रोडः एकमात्र सडक कभी खुली, तो कभी अचानक बंद हो जाती है

कोलार रोडः एकमात्र सडक कभी खुली, तो कभी अचानक बंद हो जाती है

भोपाल शहर के कोलार रोड में सबसे ज्यादा कोरोना मरीज मिलने के कारण पूरे इलाके को कंटेंमेंट इलाका घोषित किया गया है। इस कारण यहां की तीन लाख आबादी बीते दो सप्ताह से कोीरोना कर्फयू के कारण घरों में ही कैद है, परन्तु प्रशासन की सख्ती के कारण कोलार में आवागमन करने के लिये चालू एकमात्र सडक में भी इन दिनों जमकर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जा रही है। आये दिन कोलार मुख्य रोड को कभी खोल दिया जाता है, तो कभी बैरीकेडस लगाकर पूरी तरह से पैक कर दिया जाता है। इससे कोलारवासियों को भारी परेशानियां उठानी पड रही है। इस मामले में आयोग ने कलेक्टर एवं उप पुलिस महानिरीक्षक, भोपाल से तीन दिन में (29 अप्रैल 2021 तक) प्रतिवेदन मांगा है।

Leave a Reply