कोहरे व खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर विमानों का परिचालन ठप

नई दिल्ली । कोहरे तथा खराब मौसम के कारण दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से सुबह 7.30 बजे से अब तक कोई विमान उड़ान नहीं भर पाया है। इसके अलावा दिल्ली एयरपोर्ट पर आने वाली तीन उड़ानों का मार्ग बदलना पड़ा। जेट एयरवेज ने भी मौसम की स्थिति के बारे में ट्वीट किया है। उसने लिखा दिल्ली हवाई अड्डे पर मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों (कोहरे) के कारण, दिल्ली से जाने वाली और आने वाली हमारी उड़ानें प्रभावित हुई हैं। बता दें कि कोहरे और खराब विजिबिलिटी की वजह से दिल्ली आने वाली 12 ट्रेनें लेट चल रही हैं। बुधवार को यही हाल देखा गया था।
