क्रेन ने कुचली जान:

क्रेन ने कुचली जान:बिजली पोल शिफ्ट करते समय चलती क्रेन से गिरा मजदूर; ब्रेक लगाने से पहले पिछले पहिए दब जाने से मौत
 

बसंत देवास जिले का रहने वाला था, यहां मजदूरी कर जीवन-यापन कर रहा था।

शनिवार को दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। नंदा नगर क्षेत्र में बिजली के पोल को लगाने के दौरान मजदूर क्रेन के नीचे गिर गया और पहिए की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया। वहीं, पूछताछ के लिए पुलिस मैनेजर को थाने ले गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एम वाय अस्पताल भिजवा दिया है।

परदेशीपुरा पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया।

थाना प्रभारी अशोक पाटीदार ने बताया कि हादसा परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के नंदा नगर गली नंबर – 10 में हुआ। यहां एमपीईबी द्वारा पोल शिफ्टिंग का कार्य किया जा रहा था। इसी दौरान देवास के सतवास का रहने वाला 30 साल का बंसत कर्मा पोल लेकर आगे बढ़ ही रही क्रेन के नीचे गिर गया। गिरते ही वह क्रेन के पहिए की चपेट में आ गया, जिससे उसकी माैके पर ही मौत हो गई। बसंत दिहाड़ी मजदूरी कर अपना जीवन-यापन करता था। प्रारंभिक जांच में काम करवा रहे मैनेजर को पूछताछ के लिए थाने लेकर जाया गया है। पूछताछ के बाद जिसकी लापरवाही पाई जाएगी, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद ड्राइवर क्रेन को छोड़कर फरार हो गया। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भिजवा दिया है।

Leave a Reply