खपत से अधिक बिल आने पर दिया ज्ञापन

इन्दौर । शहर में सरकारी पट्टे के मकानों पर रह रहे गरीबों को भारी बिल थमा देने के मामले सामने आ रहे हैं। इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष ज़ाकिर ख़ान ने बताया कि रीडिंग खपत से अधिक बिल आने पर विधुत मण्डल के ओपीएच ज़ोन पर जोनल अधिकारी ज़ुबैर खान को एक प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख रूप से प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री खुर्शीद मंसूरी, उपाध्यक्ष ज़ाकिर खान, महामंत्री अकबर क़ाज़ी, सुरेश अग्रवाल, अर्चना राठौर ने ज्ञापन सौंपकर बिजली बिल कम करवाने की मांग की। ओपीएच झोन के झोनल अधिकारी जुबेर खान को ज्ञापन में बताया कि गरीब बस्ती में ज्यादा बिल आ रहे हैं, उन्होंने बताया कि बार बार बिजली गुल होने और रात्रि के समय लाइट का गुल होने से रहवासी समस्याग्रस्त हैं। ज़ाकिर खान ने बताया शहर की ज़्यादातर गरीब बस्तियों बिजली का बिल अधिक आ रहा है और आए दिन बिजली गुल रहती है जिससे गरीब रहवासी परेशान हैं।

Leave a Reply