खाने को लेकर होटल में युवक पर बम से हमला, बाल-बाल बचा शख्स

लखनऊ (Lucknow) के इंदिरा नगर थाना क्षेत्र में बीती रात खाने को लेकर होटल में बम मारने की घटना सामने आई है. बताया जा रहा है कि आपसी रंजिश में बदमाशों ने एक युवक पर देसी बमों से हमला किया. इंदिरा नगर स्थित एक होटल में निहाल नाम के शख्स पर बदमाशों ने सुतली बम से हमला कर दिया. इस घटना में निहाल बाल-बाल बच गया. होटल प्रबंधक और निहाल ने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी है. पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है.
 

Leave a Reply