“खाली पीली” में दिखेगी ईशान खट्टर और अनन्या की जोड़ी

मुंबई। मकबूल खान की डायरेक्ट ‎की गई "खाली पीली" ‎फिल्म में अब अनन्या पांडे नजर आएंगी। हालां‎कि पिछले कुछ दिनों इस बात की चर्चा की गई थी कि अनन्या पांडे को ईशान खट्टर के ऑपोजिट एक फिल्म में साइन किया गया था और अब यह बात कन्फर्म भी हो गई है। ट्रेड ऐनालिस्ट और फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने ट्विटर के जरिए उन्होंने इस फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए लिखा, "यह ऑफिशल हो चुका है। ईशान खट्टर और अनन्या पांडे "खाली पीली" में नजर आएंगे, जिसे जी स्टूडियोज और "टाइगर जिंदा है", "सुल्तान" और "भारत" जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले अली अब्बास जफर प्रड्यूस करेंगे। हालां‎कि फिल्म की शूटिंग 11 सितंबर 2019 से शुरू होगी और 12 जून 2020 को रिलीज होगी।"फर्स्ट लुक पोस्टर में अनन्या और ईशान की जोड़ी काफी हॉट ‎‎‎दिखाई दी। इस फिल्म के लिए ईशान ने अपनी बॉडी पर भी काम किया है, जिसका अंदाजा पोस्टर में दिख रहे उनके ऐब्स को देखकर आसानी से लगाया जा सकता है। अनन्या और ईशान की अन्य फिल्मों में अनन्या कार्तिक आर्यन के ऑपोजिट "पति, पत्नि और वो" में नजर आएंगी। उन्होंने करण जौहर की फिल्म "स्टूडेंट ऑफ द इयर 2" से डेब्यू किया था। वहीं ईशान फिल्मों के मामले में काफी चूजी हैं और सिलेक्टिव फिल्में साइन कर रहे हैं। 

Leave a Reply