खिलाड़ियों के आईपीएल छोड़कर जाने से नाराज हैं ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज नाइल

नई दिल्ली । कोरोना महामारी के कारण कुछ ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आईपीएल छोड़कर स्वदेश लौटने की योजना से ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज नाथन कूल्टर नाइल नाराज हैं। नाइल ने कहा है कि यह समय घर जाने का नहीं बल्कि यहीं रहने का है। साथ ही कहा कि इस समय वे घर वापसी जाने की अपेक्षा यहां जैव सुरक्षा घेरे (बायो बबल) में रहना अधिक सुरक्षित हैं।
इससे पहले राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज एंड्रयू टाई कोविड-19 मामलों के बढ़ने के कारण अपने देश में प्रवेश निषेध होने की आशंका से पर्थ रवाना हो गए हैं। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के केन रिचर्डसन और एडम जाम्पा ने भी व्यक्तिगत कारणों से आईपीएल से नाम वापस ले लिया है।
नाइल इन तीनों के वापस जाने की बात से हैरान हुए हैं। उनका मुंबई इंडिंयस के साथ पांच करोड़ रुपए का करार है। उन्होंने कहा, ‘हर किसी की महमारी के बाद के हालातों पर अपनी राय है और उनके लिए ये अलग तरह के हालात हैं। मुझे इन खिलाड़ियों के फैसले पर हैरान हुई है। वहीं मुझे लगता है कि मेरे लिए यहां जैव सुरक्षा घेरे में रहना अधिक सुरक्षित है।
नाइल शीर्ष आस्ट्रेलियाई स्टार डेविड वार्नर, ग्लेन मैक्सवेल, पैट कमिंस और स्टीव स्मिथ के साथ आईपीएल में शामिल हैं। गौरतलब है कि भारत में जिस प्रकार कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं उससे विदेशी खिलाड़ी डरे हुए हैं और अपने देश लौटना चाहते हैं।
इसपर नाइल ने कहा, ‘मैं इंतजार करुंगा और देखूंगा कि आगे क्या होता है। मुझे अगर घर जाना है तो हमें पहले दुबई में दो हफ्ते तक क्वारंटाइन में रहना होगा जिसके बाद ही हम घर रवाना हो सकते हैं हालांकि मुझे पूरा भरोसा है कि उससे पहले हालात ठीक हो जाएंगे।
