खींवसर उपचुनाव : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नागौर पहुंचे सतीश पूनिया का जगह-जगह हुआ स्वागत

नागौर. बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार नागौर दौरे पर आए सतीश पूनिया (BJP state president Satish Poonia) का नागौर जिले में जगह- जगह पर भाजपा कार्यकर्ताओं (BJP worker) ने स्वागत किया. जिले में कुचामन से लेकर खींवसर तक पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनके स्वागत समारोह का आयोजन किया. इस दौरान नागौर शहर में भाजपा शहर मंडल के पदाधिकारियों ने डीडवाना रोड पर स्वागत समारोह रखा, जहां उनका भव्य तरीके से स्वागत किया गया. सतीश पूनिया खींवसर उपचुनाव को लेकर नागौर दौरे पर आए हैं वे बूथ कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे.
विधानसभा उपचुनाव में दोनों सीटेें जीतने का किया दावा
नागौर में स्वागत समारोह के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए पूनिया ने कहा कि दोनों सीटों पर उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी और आरएलपी की तैयारी पूरी है . उपचुनाव में दोनों सीटें उनके खाते में जाएगी.
इसके साथ ही खींवसर में भाजपा के पदाधिकारियों के कांग्रेस में शामिल होने के सवाल पर पूनिया ने कहा कि कांग्रेस खुद बसपा की बैसाखी पर खड़ी है. ऐसी स्थिति में कांग्रेस में कौन जाएगा, साथ ही उन्होंने कहा कि देश में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की है.
