खेलो जी जान से, सुविधाओं के लिये सरकार तैयार: मुख्यमंत्री 

बिलासपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यहां बहतराई स्थित नवनिर्मित एस्ट्र्राेटर्फ युक्त हॉकी स्टेडियम को खिलाडिय़ों और प्रदेश की जनता को लोकार्पित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खिलाडी़ अपनी जी जान लगाकर खेल के मैदान में जौहर दिखायें, उनकी प्रतिभाओं को संवारने के लिये हरसंभव सुविधा देने सरकार हमेशा तैयार है। मुख्यमंत्री ने इस नवनिर्मित मैदान का नामकरण पूर्व मंत्री एवं हॉकी खिलाड़ी स्व.बी.आर.यादव के नाम पर करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने लोकार्पण कार्यक्रम में बिलासपुर में हॉकी के लिये स्व.बी.आर.यादव द्वारा किये गये प्रयासों का उल्लेख करते हुए उन्हें याद किया। श्री बघेल ने इस हॉकी स्टेडियम में रात में भी खेल आयोजित करने के उद्देश्य से फ्लड लाईट लगवाने की घोषणा की। उन्होंने स्टेडियम में दर्शक दीर्घा निर्माण के लिये भी स्वीकृति दी। इसी दौरान मुख्यमंत्री ने ९वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सब जूनियर पुरूष हॉकी प्रतियोगिता का भी शुभारंभ किया और इस प्रतियोगिता में देश के २२ राज्यों से आये हॉकी खिलाडिय़ों, प्रशिक्षकों और टीम प्रबंधन के अधिकारियों का छत्तीसगढ़ की ओर से स्वागत भी किया। प्रतियोगिता का पहला मैच पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र के खिलाडिय़ों के बीच शुरू हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिलासपुर में इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता की मेजबानी से छत्तीसगढ़ गौरवान्वित है और इन हॉकी खिलाडिय़ों की प्रतिभा और प्रदर्शन के लिये सभी छत्तीसगढ़वासी उत्सुक भी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा छत्तीसगढ़ में हॉकी की पुरानी परंपरा रही है। इस युवा राज्य में हॉकी के कई दिग्गज खिलाड़ी हुये हैं। प्रदेश में संसाधनों और प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं हैं। छत्तीसगढ़ सरकार खिलाडिय़ों को बेहतर से बेहतर सुविधायें मुहैया कराने के लिये प्रतिबद्ध है। जिससे देश-विदेश में छत्तीसगढ़ का नाम रोशन हो सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की मंशा हॉकी को गांव-गांव तक पहुंचाने की है, ताकि ग्रामीण अंचलों की बेहतरीन प्रतिभाओं को राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिये तैयार किया जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिये सभी ५ संभागों में ११-११ के हिसाब से ५५ खेल प्रशिक्षकों की नियुक्ति कर दी गई है और इसके साथ-साथ राज्य के सभी जिलों में खेलों के नये मापदण्डों के अनुसार खेल मैदान तैयार करने के भी योजना है। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सबा अंजुम, नीता डुंगरे सहित विधायक तखतपुर श्रीमती रश्मि सिंह, पाली तानाखार विधायक मोहन केरकेट्टा, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह वरिष्ठ जनप्रतिनिधि अटल श्रीवास्तव, विजय केशरवानी, नरेन्द्र बोलर और संभागायुक्त बी.एल.बंजारे, कलेक्टर डॉ. संजय अलंग, पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रितेश अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में हॉकी प्रेमी खिलाड़ी और आम जन उपस्थित रहे।
बिलासपुर का पहला छत्तीसगढ़ का चैथा एस्ट्रोटर्पâ मैदान
बिलासपुर के बहतराई में ४९ एकड़ भूमि पर बना यह मैदान बिलासपुर का पहला और छत्तीसगढ़ राज्य का चैथा एस्ट्रोटर्पâ हॉकी मैदान है। मैदान ४ करोड़ रूपये की लागत से बना है। इस मैदान को अंतर्राष्ट्रीय हॉकी फेडरेशन द्वारा अभिप्रमाणित किया गया है। मैदान में सिंचाई के लिये स्वचलित स्प्रिंकलर सिस्टम भी लगाया गया है। 
मुख्यमंत्री ने दिखाये हॉकी के जौहर
नवनिर्मित एस्ट्रोटर्पâ मैदान, हॉकी और गेंद को देखकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी अपने आप को हॉकी खेलने से नहीं रोक सके। मुख्यमंत्री ने खिलाडिय़ों से परिचय लेकर जब एक खिलाड़ी की हॉकी अपने हाथ में ली तो दूसरे खिलाड़ी ने मैदान पर गेंद रखकर मुख्यमंत्री से गेंद मारने को कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे दुर्ग जिले के हैं और दुर्ग जिले में हॉकी बहुत लोकप्रिय है। अपने पढ़ाई के जमाने में उन्होंने भी कभी-कभी हॉकी खेली है। इतना कहते ही मुख्यमंत्री ने गेंद को हॉकी पर लपेटकर दौड़ने शुरू किया और सामने गोल पोस्ट पर गोल दाग दिया। मुख्यमंत्री के इस अचानक हॉकी खेलने के लिये दौड़ने पर सभी खिलाडिय़ों और प्रशासनिक अधिकारियों ने भी उनके पीछे दौड़ लगा दी और तालियों की गडग़ड़ाहट से मुख्यमंत्री का अभिवादन किया।

Leave a Reply