खेल रत्न अवॉर्ड के लिए हिमा के नाम की सिफारिश 

नई दिल्ली । धाविका हिमा दास का नाम प्रतिष्ठित खेल रत्न अवॉर्ड के लिए भेजा गया है। हिमा राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड के लिए नामांकित होने वालीं सबसे कम उम्र की खिलाड़ी हैं। साल 2018 में शानदार प्रदर्शन करने वालीं हिमा के नाम की सिफारिश असम सरकार ने की है। हिमा ने फिनलैंड में 2018 में अंडर-20 विश्व चैंपियनशिप खिताब जीता था और वह यह उपलब्धि करने वालीं देश की पहली ट्रैक ऐथलीट बनी थीं। 20 साल की हिमा ने 2018 में अंडर-20 विश्व खिताब के अलावा जकार्ता एशियाई खेलों में 400 मीटर में रजत, चार गुणा 400 मीटर रिले और महिला चार गुणा 400 मीटर में स्वर्ण पदक जीता। हिमा के अलावा भालाफेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा, पहलवान विनेश फोगाट, टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा, महिला हॉकी कप्तान रानी रामपाल और क्रिकेटर रोहित शर्मा का नामांकन भी देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार के लिए किया गया है। 
 

Leave a Reply