गढ़ी के जंगल मे शिकारी मांस एंव बंदूक़ो के साथ गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी के नज़दीक रायसेन जिले के सामान्य वन मंडल  गढ़ी के राजपुरा बीट से शनिवार-रविवार की की रात मे शिकार करते हुए तीन लोगो को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के तहत भोपाल कोहेफिज़ा निवासी अंसार कुरैशी कमाल कुरैशी दोनो भाईयो की कृषि भूमि एंव फार्म हाउस ग्राम राजपुरा मे है। यह अपने एक साथी रईस के साथ जंगल मे शिकार कर रहे थे।एक नीलगाय  ओर मौर का शिकार किया था
। मुखबिर की सूचना पर वन विभाग के अमले ने राजपुरा के जंगल से रात को घेरा बन्दी कर 10-11 बजे के बीच तीनो शिकारियों को नीलगाय के मांस एंव मौर के मांस के साथ 3 बन्दूकें 315,12 बोर, 22 बोर, एंव तीन गाडियाँ जिनमे जीप, हुंडई और टवेरा कार को ज़ब्त किया। इस पूरी कार्रवाई मे रेन्जर रजनीश शुक्ला सहित गढ़ी रेन्ज का अमला मौजूद रहा।

Leave a Reply