गत्ता फैक्ट्री में लगी आग, फायर विभाग की 9 गाडियां मौके पर

अहमदाबाद | अहमदाबाद के बावला-चांगोदर रोड स्थित एक गत्ता फैक्ट्री में अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई| बीग बॉक्स नामक गत्ता की फैक्ट्री में आग लगने की खबर मिलते ही फायर विभाग की 9 से ज्यादा गाडियां घटनास्थल पर पहुंच गई और आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही हैं| अहमदाबाद फायर टीम के अलावा बावला और धोलका नगर पालिका के फायर टीम भी आग बुझाने में जुटी हुई हैं| अब तक हजारों लीटर पानी बर्बाद हो चुका है, लेकिन आग अब भी धधक रही है| आग का स्वरूप इतना विकराल है कि फायर विभाग की 9 गाडियां भी कम पड़ रही हैं| आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं है|
